डीलर्स एसोसिएशन में कमीशन भुगतान को लेकर आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक रविवार को डोरंडा में संपन्न हुई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तय समयसीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य के 25 हजार विक्रेता राजभवन के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस बीच कोई ठोस जवाब नहीं देती है तो विभागीय सचिव और मुख्य सचिव से आग्रह कर विक्रेताओं का पुराना बकाया और चालू वित्तीय वर्ष का अगस्त 25 तक का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी हड़ताल पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही तक इंतजार किया जाएगा। उधर भारी बारिश के बावजूद राज्य के 23 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। और वर्षों से लंबित कमीशन भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। इस दौरान डीलर्स ने कहा गया कि राज्य सरकार और आपूर्ति विभाग जानबूझकर विक्रेताओं का पार्ट-वाइज बकाया वर्षों से लंबित रखे हुए है, जिससे डीलरों की स्थिति दयनीय हो गई है। साथ ही बिना 4जी ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराए स्मार्ट पीडीएस योजना लागू करने के आदेश का भी सर्वसम्मति से विरोध किया गया। मौके पर चतरा जिला संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। वहीं अन्य लंबित जिलों में संगठन के काम को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष नंदू प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह और हरिनंदन सिंह, प्रदेश महासचिव संजय कुंडू सहित कई अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और