पाकुड़ : स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के अंतिम दिन सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के सद्भावना यात्रा में झंडा एवं बैनर लेकर नारे लगाते हुए छात्र एवं छात्राओं ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस रैली का नेतृत्व विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने किया। इस सद्भावना साइकिल रैली का शुभारंभ विद्यालय से मेन रोड होते हुए शहर के गांधी चौक एवं तांतीपाड़ा, राजापाड़ा, कूड़ापाड़ा, मालीपाड़ा होते हुए पुनः विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने अनेकता में एकता, भारत देश हमारा, जात – पात का बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो जैसे स्लोगन से सभी समुदायों के लोगों को आपस में प्रेम से रहने हेतु अपील किया।
इससे पूर्व सद्भावना समारोह आयोजित कर प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी कर्मियों को सद्भावना प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। इस उपलक्ष्य पर समाज के वंचित वर्ग के लिए दान करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी ने हरसंभव अपने तरीके से सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि संस्कृति एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। हमें देश की एकता बनाए रखनी है। विद्यार्थी राष्ट्र निर्माता हैं तथा पूर्ण एकता एवं समन्वय के साथ ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




