डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  रांची की विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रही. बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली अंर इस दुनिया को अलविदा कह दिया. गौरतलब है कि 85 वर्षीय डॉ शोभा चक्रवर्ती गुजरे कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था. उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है.  झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ शोभा जी ने अपना पूरा जीवन महिला स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित किया था। उनका चले जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताया है. कहा है कि चिकित्सा जगत में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा. उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिजनों के प्रति उन्होंने गहन संवेदनाएँ भी जाहिर की हैं

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी डॉ. शोभा चक्रवर्ती जी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रांची की वरिष्ठ और प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की और अनगिनत जीवन को छुआ. उनका समर्पण, संवेदनशीलता और चिकित्सकीय उत्कृष्टता सदैव स्मरणीय रहेगी.

डॉ शोभा चक्रवर्ती को रांची में एक विश्वसनीय व सम्मानित डॉक्टर के तौर पर पहचान मिली थी. लगभग सात साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वे फिर से मरीजों की सेवा में जुट गई थीं. एक मीडिया इंटरव्यू के दरम्यान डॉ शोभा ने कहा था कि मरीजों से मिलना उन्हें बहुत प्रिय था. मरीजों के बिना उनका मन नहीं लगता था. उनकी यह सेवा भावना खास थी. इसे रांची की जनता और चिकित्सा समुदाय हमेशा याद रखेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और