तमिलनाडु से ही होगा विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, इंडिया ब्लॉक का एक साझा उम्मीदवार आगामी चुनाव में मैदान में उतरेगा। इसको लेकर संसद में मौजूद सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है। बैठक के बाद उम्मीद है कि आधिकारिक रूप से उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेता कई नामों पर विचार कर रहे हैं। इनमें पूर्व इसरो वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई, डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा, इतिहासकार और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ-साथ महाराष्ट्र से एक दलित बुद्धिजीवी का नाम भी चर्चा में है। विपक्ष इस चुनाव को ‘लोकतंत्र और संविधान की रक्षा’ की लड़ाई के रूप में पेश करना चाहता है। इससे पहले, एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और