दानिश को साथ लेकर झारखंड में आईएस का नेटवर्क खंगालने पहुंची दिल्ली पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को लेकर गुरुवार को झारखंड पहुंची। झारखंड में उसके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और तहकीकात को आगे बढ़ाने के लिए टीम ने रांची के तबारक लॉज और बोकारो के पेटरवार में  सीन रिक्रिएट किया। दानिश को 10 सितंबर की सुबह रांची से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने पेटरवार का बीज भंडार देखा, जहां से दानिश ने केमिकल और बम बनाने की सामग्री खरीदी थी। दुकानदार से पूछताछ की गई और खरीदारी का सीन दोबारा दिखाया गया। टीम ने दुकानदार से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई और विस्फोटक की तैयारी की संभावित प्रक्रिया को खंगाला।

रांची के तबारक लॉज में भी टीम ने दानिश के कमरे की तलाशी ली। उसके कपड़े जब्त किए गए। लॉज संचालक ने कहा कि पुलिस ने केवल दानिश के कपड़े लिए।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहले ही खुलासा कर चुकी है कि दानिश पाकिस्तान से हैंडल किए जा रहे पैन-इंडिया टेरर मॉड्यूल का सेंट्रल लीडर था। उसे “गजवा लीडर” का पद और “सीईओ” कोड नेम दिया गया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और