दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , निवेश और विकास की संभावनाएं रखेंगे मंच पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 18 से 26 जनवरी तक प्रस्तावित दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दौरे से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं, प्रस्तावित बैठकों और कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेगा। यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भाग लेगा। अधिकारियों के अनुसार यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, क्योंकि इस मंच पर विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और नीति निर्धारक एकत्र होते हैं। दावोस में प्रस्तावित बैठकों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित नीतियां, पर्यटन संभावनाएं और निवेश के अवसरों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विभागीय तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दावोस यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर का दौरा करेगा. इस दौरान शैक्षणिक, संस्थागत और निवेश आधारित सहयोग, नीति और ज्ञान साझा करने से जुड़े संवाद, तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। लंदन यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समन्वित, प्रभावी और सुव्यवस्थित हों। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह दौरा झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक