दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह ने 22 फरवरी को पटना के विद्यापति भवन और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित सवर्ण न्याय महासम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के सवर्ण समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि यूजीसी और अन्य नीतिगत मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज में व्यापक असंतोष है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित कई राज्यों में इस विषय पर चर्चा तेज हुई है।

 

सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि वर्षों से सवर्ण समाज के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन के माध्यम से समाज अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगा। मोर्चा ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और

मुख्यमंत्री ने रमजान के महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों को दी शुभकामनायें

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने

राजगीर जू सफारी और पटना जू के बीच शेरों का किया गया आदान-प्रदान

नालंदा, बिहारशरीफ| बिहार में वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजगीर जू सफारी और संजय गांधी जैविक उद्यान