दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं , एक्यूआई 385 पार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां के कई क्षेत्रों में हवा शनिवार को ‘बेहद खराब’ या उससे भी बदतर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार शाम 4 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 332 पर था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आज ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 395, गाजियाबाद का 404, नोएडा का 409 और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार की तुलना में आज एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें आनंद विहार का एक्यूआई 435, वजीरपुर का एक्यूआई 421, आईटीओ का 411, चांदनी चौक 406, आरके पुरम 405, सिरी फोर्ट 397 और बुराड़ी क्रॉसिंग का एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। इसके अलावा एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कुछ जगहों का एक्यूआई 300 से कम था लेकिन आज इस आंकड़े को पार गया। इनमें जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का एक्यूआई 389, श्री अरबिंदो मार्ग का 355, आईआईटी का 329, लोधी रोड, आईएमडी का 326, अया नगर का 325, आईजीआई हवाई अड्डा (टी3) का 309 और नजफगढ़ का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को आंशिक बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। सुबह के दौरान कुछ स्थानों पर घना कोहरा जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा बने रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इस दिन भी 10 किमी प्रति घंटे की ऱफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 28-30 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और