दिवाली, छठ और चुनाव का असर, बिहार-झारखंड की ट्रेनों में रेल व्यवस्था फेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली, दीपावली और छठ पर्व से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी के आनंद विहार, नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वाले यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण कई यात्री वेटिंग लिस्ट में सफर करने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व दिशा और बिहार , झारखंड की जाने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिली तस्वीरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जहां यात्री अपने परिवारों के साथ ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिल सके। भारत जाने वाले यात्रियों की गुजरात के सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की करीब 3 किमी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। पिछले 24 घंटों से सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा में स्टेशन पर खड़े हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण लोगों में निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियाें की इस भीड़ के सामने रेलवे प्रशासन की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। बिहार, झारखंड जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लगातार भारी भीड़ बढ़ रही है। कई लोग ट्रेन में बैठने के लिए दो-तीन बार टिकट रद्द करवा चुके हैं और 12–15 घंटे से लाइन में खड़े हैं। खास तौर पर बच्चों और महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है। यात्रियों ने बताया कि वे भूखे-प्यासे घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा तो की गई है, लेकिन फिलहाल ट्रेन में बैठने के लिए भी लगभग 12 घंटे का इंतज़ार करना पड़ सकता है। यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की अपील की है। उत्तर प्रदेश और बिहार , झारखंड जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है ।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक