पाकुड़ : दिल्ली पब्लिक स्कूल में दिवाली की पूर्व संध्या पर राम दरबार की झांकी प्रस्तुत करने में सक्रिय रूप से भाग लिया और राम के चरित्र से संबंधित कविता पाठ के साथ नृत्य, नाटिका प्रस्तुत किया। इस नाटिका का मूल उदेश्य था कि राम के जीवन के त्याग और उनके आदर्शो से बच्चों को परिचित कराना। ताकि बच्चों में नैतिकता को बढ़ावा मिले। इसके साथी विद्यालय में मोमबत्ती और दिया सजाओ तथा अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने आगामी मतददान के लिए सन्देश, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मतदान जरुरी, अनेकता में एकता, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि थीम के माध्यम से संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने कहा कि राम के चरित्र से हमें जीवन के मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उनकी निष्ठा, धैर्य और सत्य के प्रति समर्पण से हमें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें अच्छे नागरिक बनाना भी है। कैसे हम अपने जीवन में त्याग के साथ सत्य, निष्ठा और धैर्य को अपनाएं। उसके बारे में बताया। मौके पर विद्यार्थियों और उनके परिवार को धनतेरस, दीपावाली और छठ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




