दीपावली के दीये से घर में लगीं आग, ख़ाक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत के मास्टर टोला में गुरुवार के शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आगलगी में घरों में रखें सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव के निमाई मंडल की पत्नी दीपावली पर्व के अवसर पर अपने घरों में दीप जलाकर दूसरे टोला स्थित अपने बेटे के घर चले गए थे। बताया जाता है कि दीप की चिंगारी से आग अचानक घरों में फैलने लगी। जिससे आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की कहर काफी तेजी होने के कारण देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। आगलगी की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्नि पीड़ित परिवार ने बताया कि आगलगी की घटना में घरों में रखा सारा समान जलकर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और