दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्भाग्य से इसमें पायलट की मौत हो गयी। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एयर शो के दौरान वायु सेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान के पायलट की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि वायु सेना को पायलट की मृत्यु पर खेद है और वह दुख की इस घड़ी में पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना दोपहर दो बजकर दस मिनट के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही उसमें आग लग गयी और धुंए का गुब्बार उठ गया। तेजस भारत में निर्मित पहला लड़ाकू विमान है जिसे हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। तेजस इससे पहले भी विभिन्न एयर शो में भाग लेता रहा है। 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और