देवघर में गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रक से टकराया , कई वाहन चपेट में आए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर : झारखंड के जसीडीह में एक ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई वाहन ट्रक के चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 जसीडीह और मधुपुर रेल खंड पर कुमड़ाबाद रोहिणी और शंकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेल गुमटी संख्या 27 पर 13510 डाउन गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस रेलवे फाटक पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 9: 38 बजे नावाडीह गुमटी पर गोंडा से आ रही ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल रहा। जाम होने के कारण नावाडीह गुमटी का बंद नहीं हो सका और ट्रैक पर ट्रक आ गई। इसी बीच जसीडीह स्टेशन से खुलकर मधुपुर की ओर जाने वाली गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस फाटक से कुछ दूर पहले सिटी बजाते पहुंच गई। सामने ट्रक को देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन तब तक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। संयोग कहें कि जानमाल की क्षति नहीं हुई। तीन घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा पहुंचे। तुरंत रेल परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया। 11 बजे अप लाइन को रेल परिचालन के लिए खोल दिया गया।  करीब तीन घंटे बाद 12:30 बजे डाउन लाइन को क्लियर किया गया। इसके बाद वहां रुकी गोंडा-आसनसोल ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन परिचालन फिर से चालू हो जाने के बाद रेल प्रशासन व यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और