देवघर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, मधुपुर की एचडीएफसी ब्रांच से करोड़ों की लूट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर: जिले में अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की एक ब्रांच को निशाना बनाया। हथियारबंद छह अपराधी बैंक में घुसे और बंदूक की नोंक पर कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक मैनेजर पर हमला कर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शहर और बाहरी इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच चल रही है। बैंक कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों के पास हथियार थे और उन्होंने धमकाकर लूटपाट की। पुलिस ने हालांकि लूटी गई राशि का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि रकम लगभग ₹1 करोड़ से अधिक है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मधुपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और