धनबाद में हिजाब पहनकर ज्वेलरी दुकानों में नो एंट्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
धनबाद । बिहार में ज्वेलरी दुकानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए राज्य की सराफा दुकानों में हिजाब, बुर्का, नकाब या घूंघट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है, ठीक ऐसी ही रोक अब झारखंड में भी लगाई गई है, वो भी झारखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश पर। जी हां, झारखंड के किसी भी ज्वेलरी दुकान में अब यदि आप चेहरे पर नकाब या हिजाब पहन कर जाते हैं तो आप को संदिग्ध मान आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बोकारो में बीते रविवार की शाम तनिष्क के ज्वेलरी दुकान में नकाबपोश अपराधियों की ओर से लूट के असफल प्रयास के बाद झारखंड पुलिस ने यह निर्देश जारी किया है। धनबाद के बाघमारा थाना का औचक निरीक्षण करने सोमवार को बाघमारा थाना पहुंचे बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने बोकारो में रविवार शाम नकाबपोश अपराधियों की ओर से तनिष्क की एक ज्वेलरी दुकान में लूट के असफल प्रयास की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय से एक सर्कुलर आया था, जिसमे ये कहा गया है कि झारखंड में जितने भी ज्वेलरी दुकान है अब उसके भीतर कोई भी पुरुष मास्क, नकाब या कोई औरत हिजाब पहन कर प्रवेश नहीं कर सकती ही। चेहरा किसी भी तरह से ढका हुआ नहीं होना चाहिए। यदि कोई नकाब या हिजाब पहन कर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करता है तो उसे संदिग्ध मान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक