धनबाद में 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, आदित्य रंजन के निर्देश पर आज तड़के 4 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, राजेश कुमार, सिविल सर्जन, आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राजा कुमार ने बिहार से धनबाद आने वाली बसों में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज के बीच छापामारी की।
छापामारी के दौरान बिहार से धनबाद आने वाली विभिन्न बसों की जांच की गई। जिसमें बुंदेला बस से 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोवा, 25 किलो पेड़ा एवं 25 किलो लड्डू जब्त किए गए।
उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि आगामी त्योहारों को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाए। इसी संदर्भ में आज तड़के जांच अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पिछले दो दिनों से इन बसों की रेकी कर रहे थे। जिसमें पाया गया कि इन बसों में भारी मात्रा में पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री उतारी जाती है।
जब्त पनीर, खोवा, पेड़ा एवं लड्डू की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पोट पर जांच की। जांच में सभी सामग्रियों में स्टार्च की मौजूदगी पायी गयी है।
सभी मिलावाटी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है एवं सभी सामग्री का नमूना लेकर रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जा रहा है। वहीं बुन्देला बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों के मजद्देनजर खाद्य समाग्री में मिलावट के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य पर जुटी कांग्रेस

जामताड़ा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जामताड़ा के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने राजनीतिक हलचल

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया दीपोत्सव, दी दीर्घायु की शुभकामनाएँ

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार की शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

ईस्ट टेक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची ; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने