धरती आबा की जन्मभूमि से उठी मिट्टी अब छत्तीसगढ़ में लिखेगी नई कहानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की पवित्र मिट्टी अब झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक एकता की नई इबारत लिखने जा रही है। धरती आबा के इस पावन स्थल की मिट्टी से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दर्रीपारा, कुसमी में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पहल को दोनों राज्यों के बीच आत्मिक और सांस्कृतिक सेतु के रूप में देखा जा रहा है।
शनिवार को छत्तीसगढ़ से आए बिरसा मुंडा सेवा समिति, दर्रीपारा नगरपंचायत कुसमी के सदस्यों का उलिहातु में पारंपरिक रीति-विधियों के साथ स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि से मिट्टी संग्रह कर कलश में स्थापित किया और श्रद्धा के साथ यात्रा आरंभ की।
शाम तक जब यह कलश यात्रा कुसमी पहुंची, तो स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य, नगाड़ा और मांदर की थाप के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मिट्टी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और इसे बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण के लिए शुभ प्रतीक माना गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल झारखंड के जननायक नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जन्मभूमि की मिट्टी से बनी यह प्रतिमा उनके विचारों और संघर्षों की उस लौ को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है, जिसने जंगलों, जल-जमीन और जन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी।
हालांकि मिट्टी संग्रह के दौरान कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताई कि गांव की मिट्टी बाहर ले जाने से पहले पंचायत की अनुमति जरूरी है। लेकिन संवाद और समझदारी से बात बनी और ग्रामीणों ने भावनात्मक सहमति दी।
स्थानीय लोग मानते हैं कि यह पहल न केवल दो राज्यों की सांस्कृतिक पहचान को जोड़ने वाली है, बल्कि धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को नई भौगोलिक सीमा तक ले जाने वाली ऐतिहासिक घटना है।
एसजीवीएस अस्पताल के निदेशक और पद्मभूषण कड़िया मुंडा के सहयोगी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि यह मिट्टी बिरसा के आदर्शों को जीवंत रखने की एक प्रतीक यात्रा है। आने वाले समय में जब छत्तीसगढ़ की धरती पर उनकी प्रतिमा खड़ी होगी, तो झारखंड की आत्मा वहां भी महसूस की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं