धुर्वा में दो गुटों की भिड़ंत, युवक को गोली लगने से हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में मथुरा खटाल के पास शनिवार की देर रात एक युवक रोशन कुमार को गोली मार दी गई। रोशन कुमार के हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए धुर्वा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसारकिसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान लगभग 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। इसी दौरान रोशन के हाथ में गोली लग गयी। घटना के बाद उसके परिजन और समर्थक धुर्वा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मौके पर धुर्वा थाना प्रभारी तैनाती के कारण नहीं पहुंच सके। क्योंकि वे मुरी में रेल रोको आंदोलन के लिए ड्यूटी पर थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विवाद की पृष्ठभूमि और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गए। इस घटना में मनीष कुमार, मनीष यादव, सन्नी सहित कई के नाम सामने आए है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक