झारखंड नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर ; सांसदों, विधायकों को उतरा मैदान में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची  :  झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांसद मंत्री विधायक एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक बना कर मैदान में उतरा है . उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं. कांग्रेस का मानना है नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें, ताकि पार्टी नगर निकाय चुनाव में मिल के पत्थर साबित होंगे .

 

नगर निकाय का नाम पर्यवेक्षक का नाम
देवघर नगर निगम प्रदीप यादव
मधुपुर नगर परिषद प्रदीप यादव
गोड्डा नगर परिषद प्रदीप यादव
महगामा नगर परिषद दीपिका पांडे सिंह
बासुकीनाथ नगर परिषद बादल पत्रलेख
चतरा नगर परिषद केएन त्रिपाठी
लातेहार नगर पंचायत केएन त्रिपाठी
चास नगर निगम श्वेता सिंह
चिरकुंडा नगर परिषद अनुपमा सिंह
धनबाद नगर निगम अजय दुबे
रांची नगर निगम यशस्विनी सहाय
कपाली नगर परिषद यशस्विनी सहाय
बुंडू नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
खूंटी नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
सिमडेगा नगर परिषद भूषण बारा
गुमला नगर परिषद सुखदेव भगत
लोहरदगा नगर परिषद डॉ रामेश्वर उरांव
बचरा नगर पंचायत अंबा प्रसाद
रामगढ़ नगर परिषद ममता देवी
हजारीबाग नगर निगम मुन्ना सिंह
पाकुड़ नगर परिषद निशत आलम
मिहिजाम नगर परिषद डॉ इरफान अंसारी
जामताड़ा नगर पंचायत डॉ इरफान अंसारी
फुसरो नगर परिषद कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह
मानगो-नगर निगम बन्ना गुप्ता
बिश्रामपुर नगर परिषद सुधीर कुमार चंद्रवंशी
माझिआंव नगर पंचायत सुधीर कुमार चंद्रवंशी
छतरपुर नगर पंचायत राधाकृष्ण किशोर
मेदिनीनगर नगर निगम केएन त्रिपाठी

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल