निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी , युवा नेतृत्व पर लगा सकती है दाव !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  राज्य में इस साल के अंत तक स्थानीय निकायों के चुनाव होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।लेकिन चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाकर सर्वेक्षण का काम प्रारंभ करने की योजना बनाई है। निकाय चुनाव के लिए बनी नेताओं की यह कमेटी जिलों का दौरा करेगी।

संभावित उम्मीदवारों का नाम कार्यकर्ताओं से पूछने के बाद प्रदेश नेतृत्व को इससे अवगत कराया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री ने जुलाई महीने से पहले इस कमेटी के गठन और जिलों के दौरे की प्रक्रिया चलाने की सलाह दी है।निकाय चुनाव में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा राज्य सरकार की नीतियों पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने की योजना भी बना रही है।स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की योजना समर्पित कार्यकर्ताओं को उतारने की है। जीतने वाले प्रत्याशियों के चयन के लिए पहले से चली प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं का चुनाव आसान होगा। स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए भाजपा आने वाले दिन के लिए लीडरशिप तैयार करने की योजना में है।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हाल ही में प्रदेश के नेताओं को स्थानीय निकाय चुनाव में युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका देने का निर्देश दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक