निकाय चुनाव नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी,मुख्य सचिव को पेश होने का आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने स्थानीय नगर निकाय चुनाव में देरी को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने साफ कहा कि सरकार न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रही है और “रुल ऑफ लॉ” (कानून के शासन) का गला घोंट रही है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को आगामी 25 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता रोशनी खलखो द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2024 को तीन सप्ताह के भीतर नगर निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद जनवरी 2025 में राज्य के मुख्य सचिव की ओर से अदालत को चार माह के भीतर चुनाव कराने की अंडरटेकिंग भी दी गई थी। लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जाने पर अब कोर्ट ने अवमानना का नोटिस लेते हुए न सिर्फ मुख्य सचिव को पेश होने को कहा है, बल्कि अवमानना से जुड़े आरोप पत्र का गठन भी अगले शुक्रवार को होगा। मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई को तय की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक