पंचायत के समीप खराब जलमीनार को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों ने जिले के विभिन्न पंचायतों के विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने सदर प्रखंड के चांदपुर पंचायत एंव भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक ने मदनमोहनपुर पंचायत का निरीक्षण किया। डीएसओ ने निरीक्षण के दौरान चांदपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, शीतली यादव जन प्रणाली दुकान, पंचायत भवन, 15 वीं वित्त आयोग की योजना आदि का निरीक्षण किया। डीएसओ ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में कुछ खामियां मिली है। जिससे जल्द दूर करने का निर्देश दिया हैं। पंचायत में लगे जलमीनार खराब पड़ा हुआ था। खराब जलमीनार की मरम्मती कर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन को गुणवत्तापूर्ण पाया गया। जबकि शीतली जनप्रणाली दुकानदार का कार्य संतोषजनक पाया गया। डीएसओ ने कहा कि जनप्रणाली दुकानदार समय पर लाभुकों के बीच राशन का वितरण करें। कार्य मे लापरवाही पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीपीओ अजित टुडू, जेई राकेश कुमार, जूलियस हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और