पटना : एसिड अटैक की घटना में शामिल दो महिला गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में एक महिला पर एसिड फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 01) आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 21 दिसंबर को मोकामा थानांतर्गत एक महिला पर कार्यस्थल से घर लौटने के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों द्वारा एसिड फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया। झुलसी महिला को स्थानीय नागरिकों की सहायता से तत्काल उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।दरअसल है की अवैध संबंध के शक में मह‍िला ने उसने घर की दाई सुमन के साथ तेजाब से हमला करने की साजिश रची। घटना को अंजाम देने के लिए सुपारी देकर बाढ़ के दो युवकों को बुलाया और उनसे ब्यूटीशियन पर तेजाब से हमला करवाया। वारदात बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र की है।इस घटना में इस्तेमाल बाइक, एक आरोपित का तेजाब से जला कपड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।दोनों हमलावर बाढ नगर के निवासी हैं। इनमें एक आरोपित मो एहसान है। सुमन ने अपने नाम से सिम खरीदकर मालकिन को दिया था। इसी सिम से तेजाब कांड की पूरी साजिश रची गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक