परिवहन अभिकर्ता ने एजीएम पर कम अनाज देने का लगाया आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई गोदाम के एजीएम राजीव कुमार पर शुक्रवार को परिवहन अभिकर्ता एनाउल शेख ने डीलरों को कम अनाज देने का आरोप लगाया है। परिवहन अभिकर्ता ने बताया की गोदाम से अनाज उठाव कर डीलर के दुकान तक ट्रैक्टर के माध्यम अनाज पहुंचने का काम करते है। गोदाम में गोदाम प्रबंधक के द्वारा गेंहू व चावल के हर बोरे में कम अनाज दिया जाता है। गेंहू के बारे में 52 केजी के जगह 51 केजी 200 ग्राम एंव चावल के बोरे में 51 केजी के जगह 48-49 केजी चावल रहता है। अनाज कम रहने के कारण डीलर अनाज देने में आनाकानी करते है। जब इस बात की शिकायत एजीएम से करते है तो कहा जाता है कि जैसे बोरा मिलता है। वैसे वही लेना पड़ेगा। अनाज कम रहने के कारण अनाज की डिलीवरी करने में काफी कठिनाई हो रही है। इससे मेरा काफी नुकसान भी हो रहा है। परिवहन अभिकर्ता ने बताया कि एजीएम के द्वारा अनाज नाप तौल कर अनाज लिए जाने की बात कही जाती है। जबकि गोदाम का डिजिटल नापतौल मशीन सही से नहीं चलता है। मशीन का एक हिस्से में अनाज का कम वजन होता है। जबकि दूसरे हिस्से में ज्यादा वजन हो जाता है। इधर एजीएम राजीव कुमार ने कहा कि अनाज के बोरे का जितना निर्धारित वजन है उसी हिसाब से डीलर को अनाज दिया जाता है। डीलर खुद आकर अपना अनाज ले जाते है। परिवहन अभिकर्ता के द्वारा मेरे ऊपर लगाया गया आरोप गलत है।

क्या कहते है डीएसओ

जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और