पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अनुसूचित आयोग को लेकर दिया बयान , राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू: झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद के गठन को लेकर आवाज उठने लगी है. भारतीय जनता पार्टी के पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने राज्य में अनुसूचित जाति के हालात को लेकर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अनुसूचित जाति आयोग और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद को लेकर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का कहना है कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है.उन्होंने कहा कि एक मंत्री को पत्र लिखकर यह याद दिलवाना पड़ रहा है कि झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग अस्तित्व में नहीं है. पलामू सांसद ने यह भी कहा कि यह पत्र दिखावटी और बयानबाजी है. सांसद ने कहा कि राज्य बनने के बाद सबसे अधिक हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं. रघुवर दास की सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया था. आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम बने थे. उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद आयोग की हालत क्या है यह सबको पता है.

17 वर्षों तक अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद की फाइल को दबा कर रखा गया है. आयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप निर्मूल हैं और निराधार हैं. जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां-वहां अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है.केंद्र की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में आर्थिक सशक्तीकरण और उद्यमिता के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के ऋण प्रदान किए गए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और