पांच दिवसीय प्रवास पर पाकुड़ पहुंचे सत्यानंद महाराज, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सत्यानंद महाराज रविवार को पांच दिवसीय प्रवास पर पाकुड़ पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक श
सत्यानंद महाराज बिहार के बक्सर जिला के छोटका राजपुर से सड़क मार्ग होकर पांच दिवसीय प्रवास में पाकुड़ पहुंचे। पाकुड़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए सैंकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे। इस दौरान भक्तों में उत्साह और खुशी देखने को मिला। सत्यानंद महाराज पाकुड़ स्थित ब्रह्मा विद्यालय एवं आश्रम पहुंचे। भक्तगण सुबह से ही उनके अभिनंदन के लिए उत्साहित थे। उनके इंतजार में सैंकड़ों की संख्या में भक्त सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल में मौजूद थे ।

जब सत्यानंद महाराज पाकुड़ पहुंचे, सभी भक्तों ने 108 स्वामी सत्यानंद महाराज परमहंस के जयकारे के नारा लगाते हुए मोटरसाइकिल से उनके साथ आश्रम तक पहुंचे। आश्रम पहुंचते ही उनका दर्शन पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भक्तों के द्वारा गाजे – बाजे के साथ महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर आदिवासी समाज की युवतियों ने उनका आदिवासी परंपरा अनुसार अभिवादन नृत्य पेश कर स्वागत किया। वहीं सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन उनका दर्शन पाने के लिए आतुर थे। महाराज के आने की खुशी में भक्तों ने इस दौरान डांडिया भी प्रस्तुत कर आपस में खुशी का इजहार किया। महात्मा ओंकारानंद ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं संध्या में 6:00 बजे से 8:00 बजे तक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

यह भी जानकारी मिली कि सत्यानंद महाराज 12 दिसंबर तक प्रवास पर रहेंगे और तब तक सत्संग का भी आयोजन होता रहेगा। रविवार को पहला दिन ही दर्शन के बाद 1:00 बजे से परमहंस दयाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें छोटका राजपुर से पधारे कीर्तनिया दल ने संगीतमय प्रस्तुति दी। वहीं 9 दिसंबर को रात्रि में भोजपुर जिला के प्रख्यात गायक जियालाल ठाकुर के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन 12 दिसंबर की संध्या में स्वामी महाराज की आरती तथा भंडारा का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान आयोजकों की ओर से अपील किया गया है कि भक्त वृंद स्नेह पूर्वक महाराज के प्रवास कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद लें। दरबार से पाकुड़ के भक्तों का जुड़ाव बहुत ही पुराना है। भक्तों पर उनकी कृपा सदैव से रही है। यह हमारा परम कर्तव्य है कि स्वामी जी महाराज की पाकुड़ प्रवास में हम यथासंभव मालिक के सत्संग का लाभ उठाएं तथा सेवा करें। उनके साथ महात्मा व्यासानंद, संपूर्णानंद , शब्द योगा नंद ओमकारा नंद , निर्मल प्रकाशा नंद सहित कई महात्मा आए है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और