पाकुड़ की धरती पर लहराता मिला सऊदी अरब का राष्ट्रीय ध्वज, सूचना के बाद प्रशासन ने हटवाया

पाकुड़िया में विदेशी राष्ट्रीय ध्वज प्रकरण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : पाकुड़िया थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित आजाद मोड़ के समीप एक चबूतरे पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय ध्वज लहराते पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला तब सामने आया, जब एक स्थानीय पत्रकार की नजर ध्वज पर पड़ी और उन्होंने इसकी जानकारी जुटानी शुरू की। विभिन्न स्रोतों से पुष्टि होने पर यह स्पष्ट हुआ कि चबूतरे पर लगा ध्वज सऊदी अरब देश का है, जिसका इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाना अनुचित है।

मामले की जानकारी तत्काल पाकुड़िया थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर उक्त ध्वज को हटवा दिया गया। हालांकि ध्वज हटाए जाने के बाद भी कई सवाल खड़े हो गए हैं—आखिर सऊदी अरब का राष्ट्रीय ध्वज यहां क्यों लगाया गया, इसे किसने लगाया और अब तक इस पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि ध्वज कब लगाया गया, किस उद्देश्य से लगाया गया और इसके पीछे किसी तरह की शरारत या साजिश तो नहीं है। जांच के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, स्थानीय लोगों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

इधर, स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करती है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर देती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक