पाकुड़ में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक जवान को बांधकर पीटा, दूसरे की फाड़ी वर्दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर थाना क्षेत्र के अंगूठिया गांव में रविवार को एक ट्रैक्टर को जबरन रोके जाने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंगूठिया गांव के करमू राय और सियो राय ने 10 -15 अन्य लोगों के साथ मिलकर एक ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक से मारपीट कर रंगदारी की मांग की। ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर हिरणपुर थाने से एएसआई गोविंद कुमार साहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने पुलिस दल पर धारदार हथियार, लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गोविंद साह की कलाई गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उपद्रवियों ने उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा।
सूचना मिलने पर एएसआई दिलीप कुमार, एएसआई अजय कुमार पासवान, नैमूल अंसारी और मुंद्रिका प्रसाद अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस दल पर फिर से हमला किया। इस दौरान एएसआई दिलीप कुमार घायल हो गए और नैमूल अंसारी की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर काबू पाया और दो मुख्य आरोपियों करमू राय और सियो राय को गिरफ्तार कर हिरणपुर थाना लाया। इन्हें जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल अन्य 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घायल एएसआई गोविंद साह और अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।
एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है और इस प्रकरण में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में हिरणपुर थाने में कांड संख्या 103/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और