पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर डोर टू डोर सर्वे करने का निर्देश दिया:-डीसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद पाकुड़ में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर बैठक की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिला अन्तर्गत नगर परिषद पाकुड़ के 21 वार्डों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर टू डोर सर्वे किया जाना है। उक्त कार्य हेतु मतदान केंद्रवार प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति एवं वार्डवार अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे पारदर्शी एवं त्रुटिरहित हो इसके लिए आप लोग बेहतर ढंग से सर्वे करें। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर सर्वे कार्य पूर्ण करना है। साथ हीं डीसी ने कई बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान सभी को सभी बिंदुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। मालूम हो कि सदस्य सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग झारखंड रांची के द्वारा नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण दिए जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किया गया है।

मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र चौधरी, बीएलओ पर्यवेक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और