पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पणजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550 वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोहों के क्रम में गोवा में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया.

पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के पर्तगाली स्थित मठ के मंदिर का भी दौरा किया. बताया जाता है कि यह मठ भारत के सबसे पुराने मठों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है. इसका सारस्वत समुदाय में प्रमुख स्थान है. प्रधानमंत्री ने मठ द्वारा बनाए गए ‘रामायण थीम पार्क’ का भी उद्घाटन किया. उन्होंने स्पेशल पोस्टल स्टैम्प और एक यादगार सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने अनावरण समारोह के दौरान गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के ऊपर पवित्र ध्वज फहराने के कुछ ही दिनों बाद, दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।

गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार पटेल की प्रतिमा) का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की यह प्रतिमा बनाई है. उन्होंने कहा कि विश्व में भगवान राम की यह सबसे ऊंची प्रतिमा है.

इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे. गोवा के पुर्तगाली इलाके में स्थित है का-ना-को-ना, जहां स्थित है श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ। यहीं भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है जो विश्व की सबसे बड़ी राम प्रतिमा है और यह भव्य प्रतिमा मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है, जिन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भी डिजाइन किया था। यह कांस्य प्रतिमा 77 फीट ऊंची है, जो इसे भगवान राम की अब तक की सबसे ऊंची स्थापित प्रतिमा बनाती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और