बिहार के लिए खजाना खोल दिए मोदी ,कहा बिहार में ” जंगलराज ” वाले से दूर रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज वाले मौका देख रहे हैं. किसी भी तरह फिर से अपने पुराने कारनामे करने का मौका ढूंढ रहे हैं. बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें इसके लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. पीएम मोदी ने लोगों से कहा, “मेरे बिहार के प्यारे भाइयों-बहनों, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपको बहुत ही सतर्क रहना है. समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार रहने वाले लोगों को कोसों दूर रखना है.” प्रधानमंत्री ने कहा, “राजद-कांग्रेस विकास विरोधी, निवेश विरोधी है. ये लो गुंडाराज, भ्रष्टाचार के पोशाक रहे हैं. नौजवानों ने जंगलराज के किस्से सुने. जनता देख रही है एनडीए कैसा बिहार बना रहा है. बिहार में मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर बनेगा. बिहार के सामान बाहर जाएंगे.” आगे कहा, “बिहार के लिए मुझे बहुत कुछ करना है. पिछले 11 साल में बिहार में 55 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनीं. डेढ़ करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया. 45,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं. बिहार के कोने कोने में नए स्टार्टअप सेंटर खुल रहे हैं.” पीएम ने कहा, “पहले बिहार की आधी से अधिक आबादी बहुत ही अधिक गरीब की श्रेणी में आती थी. अब पौने चार करोड़ साथियों ने खुद को गरीबी से मुक्त किया है. आरजेडी-कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को घर नहीं मिलता था. अनाज बिचौलिए लूट लेते थे. नौकरी बिना घूस सिफारिश की नहीं मिलती थी. मोदी आपके लिए काम करता रहेगा. चैन से बैठने वाला नहीं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर बनने वाले हैं. ‘सबका साथ सबका विकास’ के रास्ते पर हम चल रहे हैं, लेकिन लालटेन-पंजे वाले कहते हैं ‘परिवार का साथ परिवार का विकास’. लालू पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग बाबा साहेब का अपमान करते हैं. पैरों में बाबा साहेब के पोस्टर रखते हैं. पटना में माफी मांगों के पोस्टर भी लगे. जनता सबक सिखाएगी. 

बिहार के सिवान में पीएम मोदी ने 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। सिवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क और आरा और सिवान में जलापूर्ति परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही PM आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त दी गई। इन परियोजनाओं का मकसद बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के कई शहरों में 5900 करोड़ रुपये की लागत से नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जलापूर्ति प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। सिवान की धरती से पीएम मोदी ने कुल 28 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और