बोरियों। प्रखंड क्षेत्र के तेलों पंचायत के बड़ा गम्हारिया गांव के दर्जनों लाभुकों ने पीडीएस दुकानदार पर बायोमैट्रिक करने के वाबजूद राशन न देने व गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ सह एमओ नागेश्वर साव को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार सिकंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिकंदर सिंह के द्वारा बायोमैट्रिक फिंगर लेने के बाद राशन का उठाव नहीं होने का हवाला दिया जाता है और बाद में राशन देने का बात कहा जाता है, इसके बाद राशन देने से मुकर जाता हैं, ऐसा वह हर महीने करते हैं, वही लाभुकों ने बताया कि किसी को दो महीना तो किसी को तीन महीना से राशन नहीं मिला है। पीडीएस दुकानदार सिकंदर सिंह के द्वारा बायोमैट्रिक सिस्टम के तौल मशीन में राशन की जगह ईंट पत्थर को तौल कर बायोमैट्रिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जाता हैं। पीडीएस दुकानदार के मनमानी से तंग आकर लाभुकों ने बीडीओ सह एमओ को लिखित आवेदन देकर पीडीएस दुकानदार को बर्खास्त कर अन्य दुकानदार बहाल करने की मांग की है। इस मौके पर मंझली बेसरा, सिंगा मरांडी, संझली सोरेन, सुमी हेंब्रम, धनी सोरेन, दुल्हन मुर्मू, भोगेन सोरेन, मतला,बातें हांसदा, दुर्गा किस्कू, राम हांसदा सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




