पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा नगर थाना का औचक जांच किया गया, दिए कई दिशा – निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : बीते मंगलवार को देर रात्रि करीब 08 बजे पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा नगर थाना का औचक जांच किया गया, जिसमें निम्नांकित मामले की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया। जांच के दौरान लम्बे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की गई। अनावश्यक रूप से लंबे से कांड को लंबित रखने एवं कांड में प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित अनुसंधानकर्ता एवं थाना प्रभारी को भविष्य के लिए सचेत करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। नगर थाना क्षेत्र में विगत दिनों में घटित चोरी की घटना एवं ग़स्ती में शिथिलता बरतने के कारण नगर थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त टाइगर मोबाइल में लंबे समय से प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को अविलंब हटाने एवं नए पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया। नगर थाना में प्रतिनियुक्त आरक्षी कुमार गौरव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर को कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर इन्हें लाइन क्लोज किया गया। नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहकर समय,स्थान बदल कर वाहन जांच करने का आदेश दिया गया।सभी पुलिस पदाधिकारी,पुलिस कर्मियों को भविष्य के लिए सचेत किया गया कि किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्तता की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ डी एन आजाद, अजय आर्यन सहित अन्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और