पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी युवा नेता सूर्या हांसदा को लेकर राजनीति तेज एसटी कमीशन से जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा में 11 अगस्त को हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी युवा नेता सूर्या हांसदा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में प्रदेश भाजपा लगातार सवाल उठा रही है, वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) भी आवाज बुलंद कर रहा है। अब इस प्रकरण की जांच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एसटी कमीशन) से कराने की मांग उठी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आयोग को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्य आशा लाकड़ा को लिखे पत्र में कहा कि गोड्डा पुलिस ने कथित फर्जी मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की हत्या की है, जो आदिवासी समाज के लिए असहनीय पीड़ा देने वाली घटना है।

दीपक प्रकाश ने कहा, “यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा आघात है। सूर्या हांसदा के परिजन गहरे दुःख और असुरक्षा में हैं। आदिवासी समाज न्याय और पारदर्शिता की उम्मीद से आयोग की ओर देख रहा है।”

उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और