पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गिनवाईं मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में  देशभर में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ के रूप में उत्सव मना रही है.पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख किया कहा  कि पिछले एक दशक से अधिक समय में मोदी सरकार ने असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। इतना काम किया है कि विपक्ष भी उनकी प्रशंसा करने को मजबूर है। सरकार ने गरीबों किसानों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। 50 करोड़ लोगों को जनधन खाते से जोड़ा गया और करोड़ों गरीबों को आवास और शौचालय मिले। किसानों को सम्मान निधि और फसल बीमा का लाभ मिला। कोविड काल में वैक्सीन भेजकर विश्व बंधुत्व को मजबूत किया गया। आज दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। दुनिया में तिरंगे की ताकत बढ़ी है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्ध देशवासी जिन्होंने अपने सहयोग से तीसरी बार मोदी सरकार बनाया है, वे गौरव का अनुभव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे हैं। मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को जनधन खाता के माध्यम से देश की खजाने से जोड़ा है। 45 लाख करोड़ रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजे गए। आज 25 करोड़ नागरिक तीव्र गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर हुए हैं और 81 करोड़ लोगों को अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रतिमाह पांच किलो मुफ्त अनाज के रूप में मिल रहा है।रानी ने कहा कि चार करोड़ गरीबों को पक्का आवास मिला जिसमें 73 प्रतिशत मालकिन महिलाएं हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से 12 करोड़ घरों में महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है । 11 करोड़ किसानों के खाते में प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपये पहुंच रहे हैं। देश में तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये किसानों को प्राप्त हुए। 1.75 हजार करोड़ रुपये फसल बीमा योजना में किसानों को प्राप्त हुए है। कहा कि मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। संसद के नवनिर्मित भवन में पहला बिल महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा का रहा जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.25 करोड़ खाते खुले, स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए 18593 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक