पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां भाजपा में हुए शामिल, कहा भाजपा छोड़ अब कहीं नहीं जाऊंगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भव्य मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष,राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,एवं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पटका और माला पहनाकर दुलाल भुइयां का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,हेमंत दास, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव बावला भी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में भुइयां समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनु लाल भुइयां, विप्लव भुइयां,नील रंजन श्रीवास्तव,मनोज कुमार मंडल, अंजना भुइयां, निमाई मंडल,धीरज सिंह, भोला सिंह, सामपोदो भुइयां,विमल दत्ता,राहुल साव,अनील कुमार कांडी, सुबोल प्रामाणिक,सुनील दास,संजीत सिंह,धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू कुमार दुबे,लख्खी भुइयां,शंकर भुइयां,नीलकमल महतो,सुखदेव भुइयां,राकेश भुइयां, श्यामपदो भुइयां,राज भुइयां,समीर भुइयां सोनू दास,शंभूनाथ महतो, सुखो सिंह,गंगाधर सिंह, बुलू सिंह,अशोक सिंह,काशीनाथ भुइयां,राजेंद्र भुइयां,,लुलु मंडल ,शिबू नामता,लालटू मानता ,शंकर तिवारी,अंजना भुइयां,गणेश भुइयां,समीर दत्ता,कृपा दत्ता,संजय पोद्दार सहित सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री,तीन बार के विधायक रहे दुलाल भुइयां का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार की नहीं विचार की पार्टी है।जिसका संकल्प अंत्योदय है, लक्ष्य दलित ,शोषित,वंचित पिछड़े समाज के चेहरे पर मुस्कान लाना है। कहा कि पिछले 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार गांव,गरीब ,किसान को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ 140 करोड़ जनता के कल्याण का कार्य हो रहा। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित,आदिवासी पिछड़ा समाज को केवल वोट बैंक बनाया लेकिन भाजपा की सरकार उन्हें सम्मान दे रही। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को भारत रत्न भाजपा की सरकार ने दिया।कांग्रेस ने केवल गांधी परिवार की चिंता की। मोदी सरकार ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराए। दलित समाज से आनेवाले रामनाथ कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाया। कहा कि वही झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा।मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार कर रहे दलित समाज के लोगों पर लाठियां बरसाई गई। केस दर्ज किए गए। वोट बैंक और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा की गई। कहा कि इसके पूर्व भी राज्य के कई जिलों में दलित समाज के साथ दुर्व्यवहार किया गया। आज दलित समाज हेमंत सरकार से ऊब चुका है। कहा कि आज राज्य में अपराधियों ,भ्रष्टाचारियों दलालों बिचौलियों की समानांतर सरकार चल रही है।जिससे सबसे ज्यादा पीड़ित और प्रभावित अंतिम पायदान पर खड़ा समाज है।गरीब कल्याण की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही। कहा कि दुलाल भुइयां केवल व्यक्ति नहीं दलितों की आवाज हैं जिनके भाजपा में आने से पार्टी की पकड़ दलित समाज में और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लें। यह सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है ।पुलिस प्रशासन के सहारे हेमंत सरकार निकाय चुनाव को प्रभावित करने की मंशा रखती है इसलिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि भुइयां समाज भाजपा का ऋणी है। भाजपा ने ही दलित समाज को न्याय और सम्मान दिया है। कहा कि दिशाेम गुरु स्व शिबू सोरेन जी को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर मोदी सरकार ने दलित आदिवासी पिछड़ा समाज के प्रति अपने संकल्प को पूरा किया है।

उन्होंने भरे हॉल में शपथ लेते हुए कहा कि अब वे जीवन पर्यंत भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे। यह भुइयां समाज का सर्व सम्मत निर्णय है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और