पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पेटखास फुटबॉल मैदान में भाजपा प्रत्याशी गमालियन हेंब्रम के पक्ष में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहेट:विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम ने नामांकन पर्चा भरने के पश्चात बरहेट के पेटखासा मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया। वहीं इस सभा में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए एवं संबोधन किया। वहीं नामांकन सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घोषणा किया कि भाजपा का सरकार बनते ही प्रत्येक महीना के 11 तारीख को हर माता बहनों के खाते पर 2100 रुपया दिया जाएगा, गैस सिलेंडर 500 रुपया में मिलेगा, त्योहार के मौके पर दो सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा, पांच साल में 5 लाख नौकरी दिया जिसमे प्रत्येक साल एक लाख बहाली किया जाएगा।वहीं विपक्ष जमकर भड़ास निकाला जिसमे झामुमो सरकार ने पांच सालो में झारखंड को सिर्फ लूटने का कार्य किया है जिसमे सिर्फ साहेबगंज जिला में एक हजार करोड़ रुपया का खनन घोटाला किया है। नदी, पहाड़, बालू सब सिर्फ बेचने का काम किया है। बीजेपी के कार्यकाल में राज्य का जितना विकास हुआ है उसको हेमंत राज्य में विकास की पहिया पीछे की और धकेल दिया। हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन का कसम खा कर कहा था कि युवाओं को पांच लाख नौकरी देंगे ,नही तो हम राजनीतिक से त्याग दे देंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया, जहां जो मिला उसको सिर्फ लूटने का कार्य किया। जो इंसान अपना बाप का कसम नही निभा सकता है वो जनता के वादे का क्या मान रखेगा।वहीं बरहेट विधानसभा के युवा प्रत्याशी गमालियाल हेंब्रम के पक्ष में वोट मांगा और कहा राज्य में विकास देखना है तो भाजपा के सरकार को बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और