पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने झारखंड सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने का मांग की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के सुदूरवर्ती जिलों में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के नाम पर की जा रही छापेमारी और भारी जुर्माना वसूली को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे गरीब और आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ सरकार की नियोजित प्रताड़ना करार दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि हाल ही में 823 स्थानों पर छापेमारी कर 98 ग्रामीणों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर ₹15.64 लाख का जुर्माना वसूला गया है, जिसमें सरायकेला और चाईबासा जैसे इलाकों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार मानकर चल रही है कि गरीब ग्रामीणों को बिजली का उपयोग करने का अधिकार नहीं? गीता कोड़ा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शन लेने में ₹4000 से ₹4500 तक का खर्च आता है, जो वनों से घिरे क्षेत्रों के गरीबों के लिए असंभव है। रोजगार योजनाएं केवल कागज़ों पर हैं और गरीबी के कारण लोग मजबूरी में टोका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

पूर्व सांसद में सरकार से ये मांग की

1. सुदूर ग्रामीण इलाकों में मुफ्त बिजली कनेक्शन तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

2. बिजली चोरी के आरोप में दर्ज मुकदमों को मानवीय दृष्टिकोण से वापस लिया जाए।

3. 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू कर जनजागरूकता बढ़ाई जाए।

4. ग्रामीणों को दंडित करने के बजाय प्रशिक्षित किया जाए।

5. बिजली रहित गांवों में विभाग की ओर से कैम्प लगाकर त्वरित कनेक्शन दिया जाए।

गीता कोड़ा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते जनहित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आदिवासी समाज और ग्रामीण जनता के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक