पेसा कानून :  नया कानून बनाने से पहले ग्रासरूट लेबल पर जाकर सुझाव लें – के राजू 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा है कि पेसा लागू करने के लिए झारखंड राज्य पंचायती अधिनियम में सुधार करना आवश्यक है. नया कानून बनाने से पहले ग्रासरूट लेबल पर जाकर सुझाव लें. महत्वपूर्ण सुझावों को समाहित करते हुए ड्राफ्ट में सुधार करें. झारखंड में पेसा लागू होने में पहले से 29 वर्ष विलंब हो चुका है. यहां लागू होने वाला पेसा कानून देश के दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा. इसलिए कोई हड़बड़ी न करें. श्री राजू गुरुवार को पंचायती राज विभाग के संशोधित औपबंधिक पेसा नियमावली 2024 के ड्राफ्ट पर रांची के एक होटल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में विचार रख रहे थे. श्री राजू ने कहा कि राज्य में पेसा लागू करने से पहले दूसरे राज्यों में लागू प्रावधानों का अध्ययन करें. उनके अनुभवों का लाभ उठायें. वन अधिकार अधिनियम भी इसमें शामिल करें. पेसा की मूल भावना पारंपरिक ग्रामसभा को शासन देना है. इसमें कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. भूमि अधिग्रहण में ग्रामसभा की सहमति जरूरी है. आदवासियों पर भरोसा करें. वह अपने विकास के लिए सोचने में सक्षम हैं. अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं.

सबकी भावनाओं का ख्याल रखा जायेगा : मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पेसा में राज्य व गांव के संसाधानों को अलग-अलग करना है. जनजातीय स्वभाव को कायम रखने के लिए कानून बनाया गया है. अबुआ सरकार राज्य के आम लोगों की सरकार है. सबकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए ही राज्य में पेसा लागू किया जायेगा. जेवियर कुजूर ने कहा कि राज्य में लागू खनन, भूमि अधिग्रहण के नियमों में व्यापक बदलाव की जरूरत है. इतिमल कंडुलना ने कहा कि ग्रामसभा को शक्तियां नहीं दी जा रही है. ड्राफ्ट फर्जी ग्रामसभा की नींव डालने जैसा है. दीपक बाड़ा ने ड्राफ्ट को संकुचित मानसिकता से तैयार किया गया बताया. कार्यशाला में सुरेश चंद्र सोरेन, एलिना होरो, जेम्स हेरेंज, परमानंद सोरेन, सुषमा असुर व सुधीर पाल ने भी विचार रखे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और