प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीपीओ ने प्रखंड के जुग़गुड़िया, मोगलाबांध, आमकोना आदि अन्य गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, आबुआ आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुक प्रिया टुडू, सांझली मुर्मू, बिटिया किस्कू का आवास को देखकर इसे प्राक्कलन के अनुरूप अविलंब पूरा करवाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अब्दुल गफूर का पोल्ट्री शेड, राजेश हांसदा का विरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण कर योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ ने बताया कि जिन भी निबंधित मनरेगा मजदूरों आधार शिंडीग लंबित है वे तत्काल अपना आधार नंबर रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक से मिलकर अपना आधार शिंडीग करवा लें ताकि डीबीटी के माध्यम से कार्य के अनुरूप राशि उनके खाते हस्तांतरित की जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और