रांची ; पूरा राज्य प्रचंड ठंड की चपेट में है। ठंड की स्थिति यह है कि खूंटी जिले के तोरपा में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.1 डिग्री और कांके में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड पहुंच गया है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम में कड़ाके की ठंड के चलते लोग अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शाम ढलते ही राजधानी रांची की सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम हो गया है। गरीब और सड़कों के किनारे दुकान लगाने वाले लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचा रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार तक राज्य के दक्षिण, पश्चिम और इससे सटे राज्य के मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राज्य में तापमान में किसी प्रकार की कमी नहीं होने की बात कही है। इसके बाद शनिवार से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.8 डिग्री चाईबासा में सबसे कम तापमान 2.1 डिग्री तोरपा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 7.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 20.6 और न्यूनतम 4.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम 6.7 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




