प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU के 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 11 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए टीम ने संगीत, ललित कला और रंगमंच के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को समूह गान (भारतीय) और रंगोली में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सांस्कृतिक शोभायात्रा (पूल A) में टीम ने दूसरा रनर-अप का स्थान हासिल किया। इसके अलावा समूह गान (पश्चिमी), लोक वाद्यवृंद (Folk Orchestra) और मृदा शिल्प (Clay Modeling) में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। मूक अभिनय (Mime) और शास्त्रीय एकल गायन में टीम चौथे स्थान पर रही, जबकि एकांकी नाटक (One Act Play) के परिणाम की प्रतीक्षा जारी है।

इन उपलब्धियों के सम्मान में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है, जो सामूहिकता और टीम भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में DSW डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी और विज्ञान संकाय की डीन डॉ नमिता सिंह उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय टीम का सफल नेतृत्व डॉ. राहुल देव साह और सुश्री सुरभि कच्छप ने किया, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब