प्रत्‍याशी घोषित कर फंस गए नेताजी,उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को गैर दलीय घोषित किया है। लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा की रामगढ़ इकाई ने इस चुनाव को राजनीतिक रंग दे दिया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जेएलकेएम ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार अनीता कुमारी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा होते ही चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर सक्रिय हो गए। जेएलकेएम की ओर से जारी किए गए पत्र के आधार पर रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने कहा कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ‌डीसी के निर्देश पर रामगढ़ थाने में जेएलकेएम के नेताओं और उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

जेएलकेएमके लेटर हेड पर जयराम का नाम

 

जेएलकेएम के लेटर पैड पर पार्टी के केंद्रीय अध्‍यक्ष जयराम महतो का नाम भी मौजूद है। उन्हीं के निर्देश पर रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार महतो ने कहा है कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और केंद्रीय समिति के निर्देश पर अध्यक्ष पद के लिए अनीता कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। जेएलकेएम ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुहुआ, वार्ड संख्या-27 निवासी अनीता कुमारी को प्रत्‍याशी बनाया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और