प्रदेश भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

25 सितंबर को बूथ स्तर तक पार्टी मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रांची : प्रदेश भाजपा आगामी 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने यह जानकारी दी। आज इस संबंध में गठित प्रदेश टोली की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों,अभियानों की विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है जिसे सेवा दिवस के रूप में पार्टी कार्यकर्ता मनाएंगे। कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान ,रक्त दान शिविर ,दिव्यागजन सहायता उपकरण वितरण,वृक्षारोपण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद,गणेश मिश्र,सुनीता सिंह,सरोज सिंह,शशांक राज, अमरदीप यादव,आरती सिंह,किशुन दास ,नारायण दास,जीतुचरण राम, कुमार अमित,राकेश भास्कर, अमित सिंह,डॉ रामदीन,बबन गुप्ता,रूपेश सिन्हा,अविनाश वर्मा,सागर उरांव,राजेश कुशवाहा , अशोक शर्मा,आदि शामिल रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और