साहिबगंज: प्रखण्ड विकास कार्यालय सदर के प्रखण्ड सभागार में प्रवासी श्रमिक से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।श्रम अधीक्षक साहेबगंज धीरेन्द्र नाथ महतो के द्वारा बताया गया कि किसी अन्य राज्य में कार्य करने वाले मजदूर अपना निबंधन श्रम कार्यालय साहेबगंज में कराएं ताकि उनको योजनाओं से मिलने वाली लाभ से लाभान्वित किया जा सकेगा। अब तक कुल निबंधित प्रवासी श्रमिकों की संख्या-13097 है। अन्य राज्य में दुर्घटना/सामान्य मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को लाने हेतु कुल 10 लाभुकों को 50,000/- रु० प्रति लाभुक मुहैया करा दिया गया।कार्यशाला में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी साहेबगंज गिरिश चंद्र प्रसाद,जिला परिषद् उपाध्यक्ष, सुनिल कुमार यादव, बी०ओ०सी क्लर्क विनोद राम, मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
