प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नाजुक, रोज हो रहा डियलिसिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत पिछले तीन दिनों से नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने अपनी पदयात्रा रोक दी है। सूचना के अनुसार, पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब डॉक्टरों की सलाह पर रोजाना डायलिसिस की जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महाराज को कमजोर अवस्था में देखा जा सकता है। वीडियो में उनकी आंखें पूरी तरह खुल नहीं पा रही हैं, चेहरा सूजा हुआ है और आवाज कांप रही है। बताया गया है कि वे वृंदावन स्थित श्रीकृष्णम सोसायटी के एक फ्लैट में निवास कर रहे हैं, जबकि पास के ही दूसरे फ्लैट में उनके लिए डायलिसिस की विशेष व्यवस्था की गई है। छह चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी है।
अपने भक्तों के नाम संदेश में प्रेमानंद महाराज ने कहा, “यह हमारा अभ्यास बन चुका है। चाहे कितनी भी पीड़ा हो, ईश्वर-स्मरण से दूरी नहीं बनती। जब तक आराध्य को याद न कर लें, चैन नहीं पड़ता। ईश्वर आपके कर्म देखते हैं और उसी के अनुरूप आपका हाथ पकड़ते हैं।”
इस बीच वृंदावन के ही संत दिनेश फलाहारी ने प्रेमानंद महाराज के जीवन की रक्षा के लिए अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि वह अपनी “फलाहारी किडनी” उन्हें समर्पित करना चाहते हैं, क्योंकि “प्रेमानंद महाराज की जरूरत विश्व को अधिक है।” उन्होंने कहा कि महाराज ने विश्वभर के युवाओं को सनातन धर्म की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इससे पहले अभिनेता राज कुंद्रा ने भी प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी, हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था।
ज्ञात हो कि वर्ष 2006 में प्रेमानंद महाराज को किडनी संबंधी बीमारी का पता चला था। कानपुर में जांच के दौरान ‘पॉलीसिस्टिक डिजीज’ का निदान हुआ, जिसके बाद दिल्ली और अन्य स्थानों पर उपचार कराने के उपरांत उन्होंने वृंदावन में रहकर साधना और उपचार जारी रखा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और