फिर चूक गए तेजस्वी , तेज प्रताप के चूड़ा-दही भोज में नहीं पहुंचे, लालू ने निभाया पिता का ‘फर्ज’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पटना: बिहार की राजधानी पटना के 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित एक आवास पर बुधवार, 14 जनवरी को दिनभर राजनीतिक गहमा-गहमी देखने को मिली। मौका था जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित पारंपरिक चूड़ा-दही भोज का। इस भोज के लिए तेज प्रताप यादव ने सत्ता और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया था। बुधवार सुबह जैसे ही भोज की शुरुआत हुई, तेज प्रताप यादव के आवास पर बड़े नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, विधायक चेतन आनंद, तेज प्रताप यादव के मामा साधू यादव सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, इस भोज से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की दूरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही। तेजस्वी यादव के न आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। इस पर खुद तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा, “मैंने अपने छोटे भाई तेजस्वी को भी आमंत्रण भेजा था। वह थोड़ा देर से उठता है। मैंने दही-चूड़ा भोज के लिए पक्ष और विपक्ष, दोनों के नेताओं को न्योता दिया था। अब आना या न आना उनकी मर्जी है। जो आए, उन्होंने भोज का आनंद लिया और मुझे आशीर्वाद दिया।” तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि बीमार होने के बावजूद उनके पिता लालू प्रसाद यादव भोज में पहुंचे और पिता का फर्ज निभाया। उन्होंने कहा, “मेरे पिताजी आए, उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद वे कुछ देर रुके। एक पिता हमेशा अपने बेटे को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद देता है और उन्होंने वही किया। मुझे बहुत अच्छा लगा कि वे आए।” तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज ने न सिर्फ मकर संक्रांति की परंपरा को राजनीतिक रंग दिया, बल्कि परिवार और राजनीति के रिश्तों को लेकर भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और