डेस्क: झारखंड में फिर से गर्मी ने दस्तक दे दी है. बीते कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और इजाफा होगा.
जिलों का तापमान:
•रांची: 29°C (अधिकतम), 18°C (न्यूनतम)
•जमशेदपुर: 33°C, 21°C
•धनबाद: 32°C, 20°C
•डाल्टनगंज: 33°C, 17°C
•देवघर: 31°C, 20°C
•मेदिनीनगर: 33°C, 17°C
मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले सप्ताह तक गर्मी का असर और बढ़ सकता है.
