रांची: बजरंग दल की राष्ट्रीय साहसिक यात्रा बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा के तहत रांची महानगर, रांची जिला, गुमला और धनबाद महानगर से जुड़े 53 शिवभक्तों का जत्था मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रियों को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र और बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने भगवा ध्वज दिखाकर विदा किया। इससे पहले हटिया स्टेशन पर यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। सभी को भगवा अंगवस्त्र पहनाए गए और माथे पर तिलक लगाकर यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जहां से यह यात्रा शुरू होगी। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2005 से लगातार आयोजित हो रही है और इसमें देशभर से लाखों शिवभक्त बजरंगी हर वर्ष श्रावण मास में भाग लेते हैं। इस वर्ष झारखंड से करीब 150 श्रद्धालु इस साहसिक यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में बसे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता प्रकट करना, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और क्षेत्र में हिंदू संस्कृति को सुदृढ़ करना है। बूढ़ा अमरनाथ की यह यात्रा पुंछ जिले में आयोजित होती है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है और जहां पहले आतंकी गतिविधियां और घुसपैठ की घटनाएं होती रही हैं। यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देती है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए न सिर्फ आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि राष्ट्रभाव और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन गई है। यात्रा का नेतृत्व रांची महानगर मंत्री विश्वरंजन कुमार, कोडरमा जिला अध्यक्ष राजय वर्मा, पलामू विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जमशेदपुर महानगर संयोजक चंदन दास और पलामू जिला संयोजक संदीप कुमार गुप्ता कर रहे हैं। यात्रियों को विदा करने के लिए रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह, प्रचार प्रमुख अमर प्रसाद और रांची जिला मंत्री लोकनाथ शाहदेव भी मौजूद थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




