बड़ी खबर : सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस में सीआईडी करेगी जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण में बड़ा अपडेट सामने आया है। भाजपा, झाविमो और जेकेएलएम से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा की मौत के मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। गुरुवार को गोड्डा पुलिस से केस टेकओवर कर सीआईडी ने नया मामला दर्ज किया। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर दुमका रेंज के सीआईडी डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि केस का सुपरविजन सीआईडी डीआईजी चंदन कुमार झा करेंगे। गोड्डा पुलिस द्वारा 12 अगस्त को पुलिस मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में भी सीआईडी जांच की अनुशंसा की गई थी। गौरतलब है कि सूर्या हांसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था। 11 अगस्त की सुबह बोआरीजोर इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई। इस घटना पर गोड्डा पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी है। इधर, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपेगी। भाजपा ने मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआई से कराने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और